Madhya Pradesh
Government of Madhya Pradesh
Department of Tribal Development

Scheme for Providing Cash Incentive for qualifying Civil services Exams
05/17/2012 05:01:46
Skip Navigation Links
अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि
राज्य शासन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सिविल सेवा परीक्षा में विभिन्न स्तरों पर सफल होने वाले अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना लागू की गई है ।

(अ) संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सेवा परीक्षा (IAS) में विभिन्न स्तरों पर सफल होने वाले अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों को देय प्रोत्साहन राशि-

प्रांरभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रू. 40,000/-
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रू. 60,000/-
चयन होने पर रू. 50,000/-

अखिल भारतीय सिविल सेवा (IAS) में उपरोक्तानुसार प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की पात्रता के लिए आय सीमा का बंधन नहीं होगा ।

(ब)मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MP PSC)द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में विभिन्न स्तरों पर सफल होने वाले अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के सफल प्रतियोगियों को जिनके माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय रूपये 1.20 लाख से अधिक न हो, को देय प्रोत्साहन राशि -
प्रांरभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रू. 20,000/-
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर रू. 30,000/-
चयन होने पर रू. 25,000/-

अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों को उपरोक्तानुसार परीक्षाओं के प्रत्येक स्तर पर केवल दूसरी बार सफलता प्राप्त करने पर उल्लेखित राशि की पचास प्रतिशत राशि देय होगी।
संपर्क :
जिले के सहायक आयुक्त / जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण । .